प्रदेश में नहीं लागू होगा लॉकडाउन, अभी नहीं खुलेंगे स्कूल कॉलेज, विवाह में सीमित संख्या में शामिल होंगे लोग

प्रदेश में नहीं लागू होगा लॉकडाउन, अभी नहीं खुलेंगे स्कूल कॉलेज, विवाह में सीमित संख्या में शामिल होंगे लोग

प्रदेश में नहीं लागू होगा लॉकडाउन, अभी नहीं खुलेंगे स्कूल कॉलेज, विवाह में सीमित संख्या में शामिल होंगे लोग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: November 20, 2020 11:43 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम शिवराज सिंह की अगुवाई में बैठक जारी है। ले​किन ताजा समाचार मिलने तक बैठक में सीएम शिवराज ने इस बात के निर्देश दिए हैं कि फिलहाल प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जायेगा। वहीं सरकार कुछ पाबंदियां जरूर लगाने जा रही है।

ये भी पढ़ें:कोरोना विस्फोट, एक्सिस बैंक के इस ब्रांच में 17 कर्मचारी पाए गए संक्रमित

सरकार के निर्देश के अनुसार कुछ पाबंदियां लागू की जा रही हैं, जिसके अनुसार विवाह में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हो सकेंगे। वहीं स्कूल, कॉलेज अभी नहीं खुलेंगे, सिनेमा हाल 50 प्रतिशत संख्या के साथ खोले जाएंगे। इनके अलावा मास्क नहीं पहनने पर सख्ती से जुर्माना वसूल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक ने कंप्यूटर बाबा पर कसा तंज…

बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाकर विचार किए जाएं। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार ट्रांसपोर्ट नहीं रुकेगा, आवश्यक वस्तुओं की आवा-जाही यथावत रहेगी। कोरोना न फैले इसे लेकर जागरूकता के प्रयास होते रहें। औद्योगिक संगठनों पर भी कोई बंदिश नहीं होगी। श्रमिकों के आने जाने पर कोई रोक नहीं है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com