कवर्धा के जंगल में 2 दलों में बंटा टिड्डी दल, 1 दल मुंगेली की ओर बढ़ रहा आगे
कवर्धा के जंगल में 2 दलों में बंटा टिड्डी दल, 1 दल मुंगेली की ओर बढ़ रहा आगे
कवर्धा, छत्तीसगढ़। कवर्धा के खारा के जंगल से टिड्डी दल दो दलों में बंट गया है। एक दल ने पंडरिया ब्लॉक के चियाडांड गांव में डेरा डाल रखा है। वहीं कीड़े मारने की टीम मौके पर मौजूद है। कीड़ों का लोकेशन ट्रेस करने टीम को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पढ़ें- पेट्रोल का फर्जी बिल लगाकर लाखों का फर्जीवाड़ा, निजी ट्रेवल्स के 5 …
टिड्डी दल हवा की दिशा के अनुसार मुंगेली के लोरमी ब्लॉक के डिंडोरी गांव की ओर बढ़ रहा है। लगभग तीन किलो मीटर के दायरे में फैला है टिड्डी दल।
पढ़ें- गजराज का संकटकाल, गांव किनारे मृत मिला नर हाथी, दो दिन पहले भी इसी
वहीं दूसरा दल जिले के धानीखुंटा घाट में देखा गया है। दल की राजनादगांव जिले की ओर जाने की आशंका है। दूसरे दल का लोकेशन नहीं ट्रेस नहीं हुआ है।

Facebook


