क्लर्क के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, ढाई करोड़ रूपए चोरी होने की शिकायत पर कार्रवाई.. देखिए
क्लर्क के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, ढाई करोड़ रूपए चोरी होने की शिकायत पर कार्रवाई.. देखिए
ग्वालियर। लैंड रिकॉर्ड बाबू संजय बागवानी के घर लोकायुक्त ने छापा मारा है। संजय बागवानी के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने दबिश दी है। इसके साथ ही पुलिस ने संजय बागवानी के साले के घर पर भी छापा मारा है। दरअसल लोकायुक्त को संजय भागवानी पर तब शक हुआ जब संजय बागवानी के एक साल पहले ढाई करोड़ रुपए चोरी हो गए थे। संजय ने इसकी शिकायत पड़ाव थाना पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस को संजय भागवानी यह नहीं बता पाए थे कि उनके पास यह ढाई करोड़ रुपए कहां से आए।
पढ़ें- बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में बीजेपी नेता पर बड़ा आरोप, आरोपी के खिलाफ गवाही न देने की धमकी
इसके बाद पुलिस को शक हुआ और मामला लोकायुक्त पुलिस तक पहुंच गया। लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में लगातार संजय भागवानी को वॉच कर रही थी। जैसे ही उनको पुख्ता जानकारी लगी उन्होंने कोर्ट से संजय भागवानी के नाम पर सर्च वारंट लिया। उसके बाद आज सुबह संजय बागवानी के फूलबाग पर स्थित द्वारकापुरी, गांधीनगर और उनके साले के घर पर छापा मारा।
पढ़ें-कमिश्नर राजेश बहुगुणा का अनोखा बयान, कहा- स्कूलों में शौचालय की साफ…
लोकायुक्त पुलिस को संजय भागवानी के घर से कई सारी संपत्तियों के दस्तावेज, बैंक लॉकर, कई बैंकों की पासबुक और सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई है जारी है, ऐसे में माना जा रहा है कि कार्रवाई शाम तक चलेगी और इस बीच बड़े खुलासे हो सकते हैं।
पढ़ें- राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, 17 अफसरों का ट्रांसफर
व्यापारी ने रची थी खुद के लूट की साजिश.. देखिए
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Fg7sOTvjLDc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


