मध्य प्रदेश : दमोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन 700 मतों से आगे

मध्य प्रदेश : दमोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन 700 मतों से आगे

मध्य प्रदेश : दमोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन 700 मतों से आगे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: May 2, 2021 5:58 am IST

दमोह (मप्र), दो मई (भाषा) मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की रविवार को हो रही मतगणना के पहले दौर के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी से 700 मतों से आगे चल रहे हैं।

यह जानकारी दमोह जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने दी है।

उन्होंने कहा कि पहले दौर की मतगणना में टंडन को 2823 मत मिले हैं, जबकि लोधी को 2123 मत मिले हैं।

राठी ने बताया कि मतगणना के 27 दौर होंगे।

उन्होंने कहा कि मतगणना यहां शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।

राठी ने बताया कि मतगणना कोविड-19 के तहत चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग और उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव परिणाम के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक रहेगी।

दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को संपन्न हुए मतदान में 59.9 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इस सीट पर दो महिलाओं सहित कुल 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से मुख्य मुकाबला भाजपा के राहुल सिंह लोधी एवं कांग्रेस के अजय टंडन के बीच माना जा रहा है।

लोधी 2018 में हुए चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने विधायक पद इस्तीफा दे दिया था और बाद में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। इस वजह से यह सीट खाली हो गई थी।

भाषा सं रावत

मनीषा नोमान

नोमान


लेखक के बारे में