मध्यप्रदेश के रीवा में बनेगा प्रदेश का पहला महिलाओं का पार्क, जनप्रतिनिधियों में नोकझोंक शुरु

Ads

मध्यप्रदेश के रीवा में बनेगा प्रदेश का पहला महिलाओं का पार्क, जनप्रतिनिधियों में नोकझोंक शुरु

  •  
  • Publish Date - January 8, 2019 / 12:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

रीवा। महिलाओं के लिए पार्क बनाने की पहल मध्यप्रदेश के रीवा में शुरू हो तो गई है, लेकिन इसे लेकर सियासत भी खड़ी हो गई। रीवा नगर निगम स्थित वार्ड क्रमांक 13 में महिलाओं के लिए सर्व सुविधायुक्त पार्क बनाया जा रहा है। इस पार्क को लेकर स्थानीय महिलाएं काफी खुश दिखाई दे रही हैं।

महिलाओं ने कहा कि यह हमारी एक जीत है, जहां महिलाओं के लिए कुछ अलग सा देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए बहुत ही खुशी की बात है। वार्ड पार्षद नम्रता सिंह ने कहा कि देश का दूसरा और प्रदेश का पहला महिला पार्क, इसके लिए मैंने काफी समय तक सरकार के खिलाफ जाकर धरना और अनशन जैसी लड़ाइयां लड़ी हैं। इसके बाद इस पार्क को मैंने भोपाल नगरी प्रशासन से से पास कराया है यह हमारी महिलाओं की जीत है।

उन्होंने कहा कि 29 जनवरी के दिन इस पार्क का उद्घाटन होने जा रहा है, जिसके लिए मैंने प्रधानमंत्री से लेकर सभी को यहां के लिए आमंत्रित भी किया है। वहीं स्थानीय प्रशासन को लेकर उन्होंने कहा कि यह प्रशासन और यह लोग काम के लिए नहीं बल्कि अपने गुणगान के लिए हमेशा के लिए जाने जाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसे केवल और केवल महिलाओं के लिए बनाने का उद्देश्य है कि हमेशा से महिलाओं के साथ गलत होता आया है महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है इस बात को ध्यान में रखकर यह पार बनाया गया है जो महिलाओं को सुरक्षा के साथ साथ अच्छा वातावरण भी प्रदान करेगा।

वहीं रीवा निगम महापौर ममता गुप्ता ने कहा कि पार्क के उसके सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम को जो काम करना चाहिए, हर काम कर रहा है। उन्होंने पार्षद की आंदोलन व लड़ाई वाली बात पर कहा कि यह सब अनर्गल बातें हैं।ह पार्क का काम शुरू हो चुका था, जिसके बाद उन्होंने इस तरह की बात की है। पार्क को लेकर उन्होंने कहा कि शहर में ऐसे बहुत से पार्क हैं जो अलग अलग नाम से रखे गए हैं, इसी तरह से यह पार्क भी महिला पार्क के नाम पर है।

यह भी पढ़ें : चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में नई बेंच 10 जनवरी को करेगी अयोध्या मामले की सुनवाई 

बता दें कि पार्क का काम अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगर निगम महापौर के बीच जुबानी लड़ाई हमेशा देखने को मिलती है। अब देखने वाली बात यह होगी कि राजस्थान में बने देश का पहला महिला पार्क की तर्ज पर मध्यप्रदेश के रीवा में बनने वाला यह पार्क किस तरह से अनोखा साबित होता है।