महंत नृत्य गोपाल दास की स्थिति अब भी गंभीर

महंत नृत्य गोपाल दास की स्थिति अब भी गंभीर

महंत नृत्य गोपाल दास की स्थिति अब भी गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: November 12, 2020 12:37 pm IST

लखनऊ, 12 नवंबर (भाषा) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर बनी हुई है।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन में बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास की स्थिति अब भी गंभीर लेकिन नियंत्रण में है।

उन्होंने बताया कि महंत को आज खुद ही पेशाब आना शुरू हो गया है। उन्हें विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में रखा गया है।

गौरतलब है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत पर गत नौ नवंबर को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

भाषा सलीम नीरज

नीरज


लेखक के बारे में