महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत में सुधार

महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत में सुधार

महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत में सुधार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: November 18, 2020 1:11 pm IST

लखनऊ, 18 नवंबर (भाषा) अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत में सुधार हो रहा है।

लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत में ‘संतोषजनक’ सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि महंत को ‘क्रिटिकल केयर’ विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

गौरतलब है कि महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर गत नौ नवंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाषा सलीम जफर अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में