महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 262 नए मामले, चार और लोगों की मौत
महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 262 नए मामले, चार और लोगों की मौत
ठाणे, एक फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 262 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 2,53,889 हो गए।
अधिकारी ने बताया कि वायरस से चार और लोगों की मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 6,155 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.42 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि जिले में 2,44,371 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके है, यहां मरीजों के ठीक होने की दर 96.25 प्रतिशत है।
अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी 3,363 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।
इस बीच, पड़ोसी पालघर जिले के प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि वहां कोविड-19 के अभी तक 45,214 मामले सामने आए हैं और वायरस से 1,198 लोगों की मौत हुई है।
भाषा निहारिका माधव
माधव

Facebook


