Maharashtra new covid Cases : ठाणे जिले में संक्रमण के 351 नए मामले, 23 मरीजों की मौत

Maharashtra new covid Cases : ठाणे जिले में संक्रमण के 351 नए मामले, 23 मरीजों की मौत

Maharashtra new covid Cases : ठाणे जिले में संक्रमण के 351 नए मामले, 23 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: June 15, 2021 5:46 am IST

Maharashtra new covid Cases

ठाणे,15 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 351 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,25,488 हो गए।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि 23 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,299 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.95 प्रतिशत है।

जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,13,714 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 2,407 है।

भाषा

शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.