महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 5056 नए मामले, 27 लोगों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 5056 नए मामले, 27 लोगों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 5056 नए मामले, 27 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: April 14, 2021 5:59 am IST

ठाणे, 14 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 5056 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,90,124 हो गयी है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये सभी मामले मंगलवार को दर्ज किए गए थे। संक्रमण से 27 और लोगों की मौत हो जाने से ठाणे में अब तक 6760 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में मृत्यु दर 1.73 प्रतिशत है।

जिले में अब तक 3,25,669 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं जिससे ठीक होने की दर 83.48 प्रतिशत हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में कोविड-19 के 57,695 उपचाराधीन मरीज हैं।

पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 60,665 और मृतकों की संख्या 1269 हो गयी है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में