दस लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में को-ऑपरेटिव बैंक प्रमुख गिरफ्तार, खाताधारक का ढाई करोड़ मंजूर करने मांगे थे पैसे

दस लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में को-ऑपरेटिव बैंक प्रमुख गिरफ्तार, खाताधारक का ढाई करोड़ मंजूर करने मांगे थे पैसे

दस लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में को-ऑपरेटिव बैंक प्रमुख गिरफ्तार, खाताधारक का ढाई करोड़ मंजूर करने मांगे थे पैसे
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: October 19, 2020 4:32 pm IST

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के बीड जिले के पार्ली में एक सहकारिता बैंक के अध्यक्ष को एक खाताधारक का ढाई करोड़ रुपये मंजूर करने के लिए कथित तौर पर दस लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक अधिकारी ने दी।

Read More: राजस्थान रॉयल की गेंदबाजों ने चेन्नई को 125 रन पर रोका, धोनी भी नहीं कर पाए कुछ खास

एसीबी ने बयान जारी कहा कि वैद्यनाथ शहरी को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अशोक पन्नालाल जैन के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। विज्ञप्ति में बताया गया कि उसने एक खाताधारक को ढाई करोड़ रुपये मंजूर करने के लिए 15 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर मांगी थी और पार्ली वैजनाथ में अपनी खाद्यान्न की दुकान पर रिश्वत की किस्त दस लाख रुपये स्वीकार करने के दौरान एसीबी की औरंगाबाद इकाई ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Read More: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, 2 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"