महाराष्ट्र में ‘शिवभोजन’ थाली पहल को छह महीने के लिए बढ़ाने का फैसला

Ads

महाराष्ट्र में ‘शिवभोजन’ थाली पहल को छह महीने के लिए बढ़ाने का फैसला

  •  
  • Publish Date - October 29, 2020 / 02:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

मुंबई, 29 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने कोविड-19 महामारी के बीच पांच रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से भोजन मुहैया कराने के लिए शिवभोजन थाली की अपनी पहल को छह महीने के लिए विस्तारित करने का बृहस्पतिवार को फैसला किया।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, जनवरी से 10 रुपये में भोजन की थाली मुहैया करायी जा रही थी लेकिन महामारी के बाद मार्च से थाली की कीमत पांच रुपये कर दी गयी।

बयान में कहा गया कि वर्तमान में 906 केंद्रों पर भोजन की थाली की सुविधा उपलब्ध है और अब तक दो करोड़ थाली वितरित की गयी है ।

भाषा आशीष मनीषा

मनीषा