Ruchika Singh Threats News Today: ‘रेप करके नाले में फेंक देंगे’…. पीएम से माफी मांगने के बाद रुचिका सिंह को मिल रही धमकियां, बोली- पुलिस मुझे हर जगह ढूंढ रही है

Ads

Ruchika Singh Threats News Today: 'रेप करके नाले में फेंक देंगे'.... पीएम से माफी मांगने के बाद रुचिका सिंह को मिल रही धमकियां, बोली- पुलिस मुझे हर जगह ढूंढ रही है

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 09:31 AM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 09:44 AM IST

Ruchika Singh Threats News Today: 'रेप करके नाले में फेंक देंगे'.... पीएम से माफी मांगने के बाद रुचिका सिंह को मिल रही धमकियां, बोली- पुलिस मुझे हर जगह ढूंढ रही है /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • रुचिका सिंह ने दावा किया कि उन्हें अज्ञात नंबरों से रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं
  • वीडियो जारी कर 15 वर्षीय छात्रा ने पूरे देश से सार्वजनिक माफी मांगी
  • जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है

दिल्ली: Ruchika Singh Threats News Today जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन (Jantar Mantar Protest) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 साल की रुचिका सिंह को धमकियां मिल रही हैं। मीडिया से बातचीत में वह कहती है, “मुझे अनजान नंबरों से धमकियां मिल रही हैं। किसी ने मेरा मोबाइल नंबर लीक कर दिया है। मुझे साफ तौर पर कहा जा रहा है कि जहां भी वे मुझे देखेंगे, मेरा रेप करेंगे और मुझे नाले में फेंक देंगे।”

पुलिस की कार्रवाई और मामले पर रुचिका कहती है, “केस वापस नहीं लिया गया है। पुलिस आज भी मेरे घर आई थी और कल शाम भी आई थी। पुलिस मुझे हर जगह ऐसे ढूंढ रही है जैसे मैंने कोई अपराध किया हो। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने (पीएम मोदी) मुझे माफ कर दिया है। प्लीज़, मैं अब यह सब बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगी।”

वीडियो जारी कर मांगी थी माफ़ी (Ruchika Singh Viral Video Today)

Ruchika Singh Threats News Today आपको बता दें कि इस मामले में रुचिका सिंह ने कल यानि शनिवार को एक वीडियो (Ruchika Singh Viral Video) जारी कर पूरे देशवासियों से माफी भी मांगी थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

शेयर किये गए वीडियो में रुचिका सिंह कहती है कि, मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था… मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ।

Ruchika Singh Threats News Today

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी अधिवक्ता स्मृति सिंह की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 352, 353(1) और 356(1) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि कथित घटना दिल्ली में हुई थी।

 

Ruchika Singh Viral Video Today शिकायतकर्ता स्मृति सिंह ने आरोप लगाया कि 23 जुलाई को उनके संज्ञान में आया कि जंतर-मंतर पर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान एक युवती ने सार्वजनिक रूप से भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची और लोक शांति भंग होने की आशंका उत्पन्न हुई।

कौन हैं रुचिका सिंह? (Who is Ruchika Singh)

Ruchika Singh FIR News पुलिस के अनुसार, शिकायत में युवती की पहचान नोएडा के सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी निवासी रुचिका सिंह के रूप में की गई है। थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना के लिए दिल्ली पुलिस को भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवती मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद जिले के ऊंचागांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह एक ब्यूटी पार्लर संचालित करती है और उसने इसी वर्ष जनवरी में नोएडा में एक फ्लैट खरीदा था। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच दिल्ली पुलिस करेगी।

ये भी पढ़ें

रुचिका सिंह कौन हैं?

रुचिका सिंह 15 वर्षीय किशोरी हैं, जो जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री पर की गई अपनी टिप्पणी के बाद चर्चा में आईं।

रुचिका सिंह ने क्या दावा किया है?

उन्होंने कहा है कि उनका मोबाइल नंबर लीक होने के बाद उन्हें अज्ञात नंबरों से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

क्या रुचिका सिंह ने माफी मांगी है?

हां, उन्होंने एक वीडियो जारी कर पूरे देश से अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी मांगी है।

इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है और जांच के लिए मामला दिल्ली पुलिस को सौंपा गया है।

क्या धमकियों की आधिकारिक पुष्टि हुई है?

धमकियां मिलने का दावा रुचिका सिंह ने मीडिया से बातचीत में किया है। इन दावों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अलग से उपलब्ध नहीं है।