महाराष्ट्र : 41 तलवार, आठ अन्य तेज हथियार रखने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र : 41 तलवार, आठ अन्य तेज हथियार रखने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 4, 2021 / 04:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

मुंबई, चार जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर से 20 वर्षीय एक युवक को पुलिस ने कथित रूप से 41 तलवार और आठ अन्य तेज धार हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान शहर के ही रहने वाले इरफान खान उर्फ दानिश के रूप में हुई है। औरंगाबाद के जिंसी थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘खान ऑनलाइन तलवारें खरीदता था और विवाह समारोह के लिए उन्हें किराए पर देता था।’’

उन्होंने बताया कि दानिश ने हाल ही में ऐसे हथियारों के लिए ऑर्डर दिया था, जिसे एक कुरियर कंपनी ने डिलीवर किया। इतनी संख्या में हथियारों की खरीद के पीछे उसकी मंशा का पता लगाया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘इस संबंध में सूचना मिलने के बाद हमने उसके आवास पर छापा मारा और कुल 49 हथियार बरामद किए।’’

अधिकारी ने बताया कि हथियारों में से 41 तलवारे हैं, जबकि छह खुखरी हैं।

पुलिस ने बताया कि दानिश को भारतीय दंड संहिता और हथियार कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय अदालत ने उसे छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा है।

भाषा अर्पणा दिलीप

दिलीप