महाराष्ट्र : मादक पदार्थों के संदिग्ध तस्कर को जमानत मिली

Ads

महाराष्ट्र : मादक पदार्थों के संदिग्ध तस्कर को जमानत मिली

  •  
  • Publish Date - November 25, 2020 / 11:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

मुंबई, 25 नवंबर (भाषा) मुंबई की एक अदालत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किये गए एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को बुधवार को जमानत दे दी।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत सितंबर में आरोपी करमजीत सिंह आनंद को गिरफ्तार किया था।

विशेष एनडीपीएस न्यायाधीश जी बी गुराव ने उसे 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

आनंद को अदालत की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अदालत ने उसे सबूतों से छेड़छाड़ और जांच में बाधा नहीं डालने की भी हिदायत दी है।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा