महाराष्ट्र: किशोरी को देह व्यापार के लिए विवश करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

महाराष्ट्र: किशोरी को देह व्यापार के लिए विवश करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

महाराष्ट्र: किशोरी को देह व्यापार के लिए विवश करने के आरोप में महिला गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: June 22, 2021 5:14 am IST

पालघर (महाराष्ट्र), 22 जून (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक किशोरी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने पुलिस से वालिव इलाके में एक ‘बार’ में काम करने वाली महिला के बारे में शिकायत की थी। उसने आरोप लगाया था कि महिला 16 वर्षीय किशोरी को चार लाख रुपये में बेचने और उसे देह व्यापार में धकेलने की योजना बना रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला को पकड़ने की योजना बनाई और वसई इलाके में एक भोजनालय से सोमवार को महिला को गिरफ्तार किया तथा किशोरी को छुड़ाया। महिला वहां किशोरी का सौदा करने ही आई थी।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में