Bhanja Ran Away Mami: भांजे के साथ फरार हुई मामी! आशिकी के चक्कर में नहीं रहा बच्चों तक का मोह, अब पति ने SSP से लगाई मदद की गुहार
भांजे के साथ फरार हुई मामी! आशिकी के चक्कर में नहीं रहा बच्चों तक का मोह, Bhanja Ran Away With Lover Mami in Bulandshahr
त्रिलोकचंद, बुलंदशहर। Bhanja Ran Away With Mami बदलते सामाजिक परिवेश में रिश्तों की अहमियत कम होती जा रही है और पारिवारिक विश्वास पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के बुलंदशहर से सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां अपने ही भांजे के साथ घर से चली गई। महिला अपने पीछे तीन बच्चों को पति के पास छोड़ गई, जबकि एक बच्चे को अपने साथ ले गई। अब परेशान होकर पति ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है और एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।
Bhanja Ran Away With Mami मिली जानकारी के मुताबिक कमरुद्दीन की शादी करीब 14 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद दंपती के चार बच्चे हुए। परिवार सामान्य रूप से जीवन व्यतीत कर रहा था, लेकिन कुछ समय बाद पति को पत्नी के अपने ही भांजे के साथ चले जाने की जानकारी मिली। पीड़ित पति के मुताबिक 8 अगस्त 2026 की रात करीब नौ बजे उसका भांजा साजिद अपने दोस्तों के साथ ठंडा पेय लेकर घर आया और उसे तथा परिवार के अन्य सदस्यों को पिला दिया। इसके बाद सभी लोग नशे की हालत में गहरी नींद में सो गए। पीड़ित के अनुसार, जब सुबह उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को होश आया तो घर से नकदी और जेवरात गायब मिले। साथ ही उसकी पत्नी रिहाना और बेटा तालिव भी घर पर नहीं थे। बाद में मोहल्ले में चर्चा होने पर आरिफ खां ने बताया कि उसने रिहाना को उसके भांजे और दो अन्य लोगों के साथ जाते हुए देखा था। अचानक पत्नी के घर से चले जाने के बाद परिवार में खलबली मच गई।
जेवरात भी घर से गायब
बताया जा रहा है कि महिला तीन बच्चों को पति के पास छोड़ गई, जबकि एक बच्चे को अपने साथ ले गई। पत्नी के इस तरह घर छोड़कर चले जाने से पति परेशान है। बच्चों की जिम्मेदारी भी अब उसके सामने है। इसी परेशानी के बीच वह अपने मासूम बच्चों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस अधिकारियों के सामने पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई। पीड़ित के मुताबिक इसी दौरान घर में रखे करीब 80 हजार रुपये नकद, पांच तोले सोने के जेवरात और करीब 500 ग्राम चांदी के जेवरात गायब हो गए। फिलहाल पीड़ित पति ने पुलिस से पत्नी को तलाशकर वापस लाने की मांग की है।
- DSP Transfer Order List Today: त्योहारों से पहले पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, डीएसपी-SDPO स्तर के तीन दर्ज से अधिक अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
- Delhi Building Collapse Case Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 7 की मौत, पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक को लिया हिरासत में, हादसे के बाद से था फरार
- Bhupesh Baghel Devendra Yadav Controversy: ‘भूपेश से तकरार…सिंहदेव-महंत बने देवेंद्र के नए यार’ एक ही कार में तीनों का वीडियो वायरल होते ही अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर फिर फोड़ा गुटबाजी का बम
- EPFO Update: PF Transfer में बार-बार आ रही दिक्कत? घर बैठे मिनटों में इस छोटी गलती को ऐसे करें ठीक, जानिए पूरा प्रोसेस
- Nisar Wayanad Passes Away: इस मशहूर भारतीय सिंगर का दुबई में हुआ निधन, 44 साल की उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर
- Diwali Gift for MLA: दिवाली से पहले विधायकों के आए अच्छे दिन, मिलेगी नई कार…मेंटेनेंस के लिए हर महीने 75000 रुपए भी, हो गया ऐलान

Facebook


