PSC की तैयारी कर रहे युवक ने कर ली खुदकुशी, लगातार परीक्षाएं स्थगित होने से हो चुका था परेशान

PSC की तैयारी कर रहे युवक ने कर ली खुदकुशी, लगातार परीक्षाएं स्थगित होने से हो चुका था परेशान

PSC की तैयारी कर रहे युवक ने कर ली खुदकुशी, लगातार परीक्षाएं स्थगित होने से हो चुका था परेशान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: November 28, 2020 12:55 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा की तैयारी करने वाले 26 वर्षीय एक युवक ने रत्नागिरि जिले में स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। लांजा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महेश लक्ष्मण झोरे ने बृहस्पतिवार दोपहर में लांजा तालुका के कोर्ले शकर वाडी में अपने घर की छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Read More: मुजफ्फरनगर के किसानों ने पंजाब के प्रदर्शनकारियों को दिया समर्थन

अधिकारी ने बताया कि झोरे उस समय घर में अकेले थे और उनके शव को वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने देखा, जिसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार का कहना है कि वह महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रहा था और परीक्षाओं के स्थगित होने की वजह से परेशान चल रहा था। अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे की सटीक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Read More: कोरोना काल में पेरोल पर छूटे कैदी नहीं लौटे जेल, जेल प्रशासन ने अधिकारियों को लिखा पत्र


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"