दलित किशोरी से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

दलित किशोरी से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

दलित किशोरी से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: July 22, 2021 8:11 am IST

बांदा (उप्र), 22 जुलाई (भाषा) जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

नरैनी क्षेत्र के सर्किल अधिकारी नितिन कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि 15 वर्षीय दलित किशोरी के साथ कथित बलात्कार की घटना मंगलवार की रात की है। उस समय लड़की अपने घर पर सो रही थी। तभी उसका पड़ोसी युवक कलीम (24) उसे जबरन खेत की तरफ ले गया और कोई नशीला पदार्थ पिला कर उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक कलीम के खिलाफ भरतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीओ ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

भाषा सं आनन्द निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में