नींद की गोली खिलाकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

नींद की गोली खिलाकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

नींद की गोली खिलाकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: June 6, 2021 5:27 pm IST

नागपुर, (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर में शादी का झूठा वादा करके महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर 23 साल के एक व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

Read More News: मध्यप्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का समर्थन, एम्स दिल्ली, एम्स भोपाल, रायपुर, पटना,दरभंगा, जयपुर में किया गया प्रदर्शन

पुलिस ने रविवार को बताया कि वैभव कैलाश राउत नामक यह आरोपी जिले के नावेगांव चिजडा का रहने वाला है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ आरोपी ने फोन पर बातचीत के बाद महिला से दोस्ती की। जब वे एक-दूसरे को जानने लगे तब व्यक्ति ने उससे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। पिछले साल अक्टूबर में वह उसे एक रिसोर्ट में ले गया जहां उसने नींद की गोली मिलाकर उसे चाय पिला दी। ’’

Read More News: दो बच्चों की मां ने 14 साल के लड़के से बनाया संबंध, फिर दोनों हो गए फरार, ऐसे आए पुलिस की गिरफ्त में

अधिकारी ने कहा, ‘‘जब पीड़िता बेहोश हो गयी तब उसने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली एवं वीडियो बना लिया।’’

पुलिस के अनुसार बाद में आरोपी ने महिला को धमकाकर उससे कई बार बलात्कार किया।

Read More News: ढाई साल की बच्ची मुंह जुबानी बता सकती है 205 देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का नाम, चैंपियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज

महिला ने शनिवार को शिकायत दर्ज करायी जिसके आधार पर देवलापार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More News: मोहब्बत नकली…वीडियो असली! वीडियो कॉल में हुस्न की परियां निवस्त्र होकर पुरुषों से उतरवाते हैं कपड़े, फिर…


लेखक के बारे में