हादसे में युवक की मौत : पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव

हादसे में युवक की मौत : पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव

हादसे में युवक की मौत : पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: January 14, 2021 2:21 pm IST

इटावा (उप्र), 14 जनवरी (भाषा) इटावा जिले में बृहस्पतिवार को आगरा-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया। इस घटना में एक दारोगा घायल हो गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ओमवीर सिंह ने यहां बताया कि जसवंत नगर थाना क्षेत्र के मलाजनी गांव के सामने आगरा-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत दिशा से आ रही एक कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार सत्यप्रकाश (37) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर वहां मौजूद उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें दारोगा बी पी सिंह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पथराव की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया, जिसके बाद राजमार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।

सिंह ने बताया कि घायल दारोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं सलीम अमित

अमित

अमित


लेखक के बारे में