मंदिरा बेदी ने बच्ची को गोद लिया

Ads

मंदिरा बेदी ने बच्ची को गोद लिया

  •  
  • Publish Date - October 26, 2020 / 06:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

मुंबई, 28 अक्टूबर (भाषा) अभिनेत्री मंदिरा बेदी और उनके निर्देशक पति राज कौशल ने चार साल की बच्ची को गोद लिया है और उसका नाम तारा बेदी कौशल रखा है।

बेदी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की तस्वीर साझा की जिसमें उनका नौ साल का बेटा वीर भी दिखाई दे रहा है।

बेदी ने लिखा, ‘‘वह हमारे पास आई है। ऊपर वाले के आशीर्वाद की तरह। हमारी नन्हीं सी बिटिया तारा। उसकी आंखें तारों की तरह चमकती हैं। अपने वीर की बहन। आभारी और आनंदित हूं।’’

बेदी ने बताया कि बच्ची इस साल 28 जुलाई को उनके परिवार का हिस्सा बनी थी।

राज कौशल ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘अंतत: परिवार पूरा हुआ।’’

मंदिरा और कौशल की शादी 14 फरवरी, 1999 को हुई थी।

भाषा मानसी नरेश

नरेश