मंदसौर में बस पलटने से 9 लोगों की मौत, 25 घायल अस्पताल में भर्ती

मंदसौर में बस पलटने से 9 लोगों की मौत, 25 घायल अस्पताल में भर्ती

मंदसौर में बस पलटने से 9 लोगों की मौत, 25 घायल अस्पताल में भर्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: April 29, 2018 5:45 am IST

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के धमनिया दीवान के पास भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। शामगढ़ इलाके में ट्रक की टक्कर से बस सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- घायलों को छोड़ ऑटो वाले पर टूट पड़े लोग, फेंक दिया नाले में, देखिए वीडियो

ये भी पढञें- बुटंगा में रातो-रात पहुंचे एसपी-कलेक्टर, 30 जवानों को पत्थलगड़ी समर्थकों के चंगुल से छुड़ाया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शामगढ़ इलाके में मोड़ पर ट्रक ने बस को टक्कर मार दिया जिससे बस अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।   

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में