Bank Holidays October 2026: बैंक में जरूरी काम है तो अभी से निपटा लें! अक्टूबर में 16 दिन कामकाज रहेगा ठप, देखें नवरात्रि-दशहरे बीच कब-कब रहेंगे बंद

Bank Holidays October 2026: अगले माह अक्टूबर में बैंक ग्राहकों को ब्रांच से जुड़े काम है तो समय रहते निपटा लें। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अलग-अलग राज्यों और बैंकिंग सेंटर में त्योहारों और अन्य छुट्टियों के कारण कुल 16 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

Bank Holidays October 2026: बैंक में जरूरी काम है तो अभी से निपटा लें! अक्टूबर में 16 दिन कामकाज रहेगा ठप, देखें नवरात्रि-दशहरे बीच कब-कब रहेंगे बंद

(Bank Holidays October 2026/Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 29, 2026 / 10:41 am IST
Published Date: September 29, 2026 10:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • अक्टूबर में 16 दिन बैंक छुट्टी
  • 2 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद
  • दशहरा-नवरात्रि पर कई छुट्टियां

बिजनेस: Bank Holidays October 2026: बैंक ग्राहकों को अक्टूबर में ब्रांच से जुड़ी कोई जरूरी काम है तो समय रहते अपना काम फटाफट निपटा लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अलग-अलग राज्यों और बैंकिंग सेंटर के हिसाब से पूरे महीने में 16 दिन बैंक बंद (Bank Holidays October 2026) रहने वाले हैं। इन छुट्टियों में लोकल त्योहार, राष्ट्रीय त्योहार के साथ-साथ दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि, ये सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं रहेगी।

2 अक्टूबर से शुरू होगी छुट्टियां

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 4 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी होगी। 10 अक्टूबर को दूसरा शनिवार और महालया अमावस्या के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 11 अक्टूबर को रविवार होने से सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

नवरात्रि और दशहरे पर कई छुट्टियां

17 अक्टूबर को महासप्तमी के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 18 अक्टूबर (Bank Holidays October 2026) को रविवार की छुट्टी होगी। 19 अक्टूबर को दशहरा, महाष्टमी, महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

20 से 23 अक्टूबर तक भी छुट्टियां

20 अक्टूबर को विजयादशमी और दुर्गा पूजा के कारण कई प्रमुख बैंकिंग सेंटर में छुट्टी रहेगी। इनमें दिल्ली के अलावा अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता और लखनऊ समेत कई केंद्र शामिल हैं। 21 अक्टूबर को भी कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 22 और 23 अक्टूबर को सिक्किम में दुर्गा पूजा/दशैन के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

महीने के आखिरी दिनों में भी छुट्टियां

24 अक्टूबर को चौथा शनिवार और 25 अक्टूबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 26 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में छुट्टी होगी। इसके बाद 29 अक्टूबर को करवा चौथ के कारण हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 31 अक्टूबर (Bank Holidays October 2026) को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के चलते गुजरात में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

बैंक शाखाओं की छुट्टियों के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। एटीएम से नकद निकालने की सुविधा भी आमतौर पर उपलब्ध रहेगी। लेकिन चेक क्लियरेंस और ब्रांच में होने वाले जरूरी काम छुट्टी के कारण प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार तारीख देखकर बैंकिंग काम समय रहते निपटा लें।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।