Asian Games 2026: एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत के लिए ऐसा करने वाली बनी पहली महिला निशानेबाज
Asian Games 2026: एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत के लिए ऐसा करने वाली बनी पहली महिला निशानेबाज
Asian Games 2026: एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत के लिए ऐसा करने वाली बनी पहली महिला निशानेबाज /image: Social Media
- नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता
- 28 अंक के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया
- स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैप शूटर बनीं
नागोया। Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक (Neeru Dhanda Gold Medal) जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड भी कायम किया। इससे पहले कोई भारतीय महिला ट्रैप या स्कीट निशानेबाज एशियाई खेलों में व्यक्तिगत पदक नहीं जीत सकी थी।
हरियाणा की 26 वर्षीय नीरू ने इससे पहले महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भी भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह जुलाई में इटली में हुए शॉटगन विश्व कप में ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। नीरू ने फाइनल में 28 अंक जुटाए, जो पिछले 24 अंक के एशियाई रिकॉर्ड से बेहतर है। भारत के लिए पुरुष ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में 1978 में रणधीर सिंह ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था, जबकि 2010 एशियाई खेलों में रोंजन सोढ़ी ने पुरुष डबल ट्रैप का व्यक्तिगत स्वर्ण हासिल किया था।
118 अंक के साथ फाइनल में बनाई थी जगह
Asian Games 2026 नीरू ने 118 अंक के साथ कतर की रे बेसिल के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहते हुए आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाई थी। 118 अंक क्वालीफिकेशन में खेलों का रिकॉर्ड भी रहा।महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में नीरू (118), आशीमा अहलावत (106) और मनीषा कीर (104) की भारतीय टीम ने कुल 328 अंक के साथ रजत पदक जीता।
चीन की लियू शानशान, सुन युनोंग और झू जिंग्यू की टीम ने 346 अंक के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। कुवैत की अलहवाल शाहद, अब्दुलमलिक हाजर और अलहवाल सारा की टीम ने 325 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में आशीमा अहलावत 16वें और मनीषा कीर 23वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।
पुरुष ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक
पुरुष ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 10 टीमों के बीच भारत छठे स्थान पर रहा। शपथ भारद्वाज ने हालांकि आठवें स्थान पर रहकर व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाई। मेरठ के 24 वर्षीय शपथ ने अंतिम दो क्वालीफाइंग स्थानों के लिए हुए शूट-ऑफ में मोहम्मद अल-रुमैही को पछाड़कर आठवां और आखिरी स्थान हासिल किया।
Asian Games 2026 शपथ भारद्वाज, कायनान चेनाई और अहवर रिजवी की भारतीय टीम ने कुल 339 अंक जुटाए। कुवैत ने 355 अंक के साथ स्वर्ण, कतर ने 349 अंक के साथ रजत और कजाखस्तान ने 348 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। चेनाई, जोरावर सिंह संधू और पृथ्वीराज तोंडाइमन की भारतीय पुरुष ट्रैप टीम ने चीन में हुए पिछले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
ये भी पढ़ें
- Former MLA Rampratap Singh passes away: तीन बार के विधायक का निधन, लंबे वक्त से थे बीमार, पार्टी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर
- CG Sharab Dukan Band: छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं मिलेगी शराब, बूंद-बूंद को तरसेंगे मदिरा प्रेमी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- Mohan Yadav Cabinet Meeting Today: सीएम मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Facebook


