हाटपिपल्या उपचुनाव में मनोज चौधरी भाजपा से प्रबल उम्मीदवार! कैलाश विजयवर्गीय ने किया खुलासा, विरोध के स्वर भी फूटे

हाटपिपल्या उपचुनाव में मनोज चौधरी भाजपा से प्रबल उम्मीदवार! कैलाश विजयवर्गीय ने किया खुलासा, विरोध के स्वर भी फूटे

हाटपिपल्या उपचुनाव में मनोज चौधरी भाजपा से प्रबल उम्मीदवार! कैलाश विजयवर्गीय ने किया खुलासा, विरोध के स्वर भी फूटे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: June 8, 2020 10:14 am IST

इंदौर। हाटपिपल्या उपचुनाव में भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पूर्व विधायक और कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए मनोज चौधरी भाजपा के प्रबल उम्मीदवार है। मनोज चौधरी के नाम की अनौपचारिक घोषणा भाजपा के वरिष्ठ नेता भी कर चुके हैं। वहीं देवास मेें चुनावी रणनीति को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक भी लेना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें:​बड़ा हादसा: सोन नदी में 3 बच्चे डूबे, एक का शव बरामद, 2 बच्चों की तलाश में NDRF का रेस्क्यू जारी

मालवा निमाड़ में उपचुनाव की कमान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को सौपी गई है। विजयवर्गीय भी देवास बैठक करने के लिए पहुंचे थे। यहां कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक में कहा कि मनोज चौधरी का नाम लगभग तय है। मनोज चौधरी को हल्दी लग चुकी है। लिहाजा, उपचुनाव नें दुल्हा मनोज ही रहेगा।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आज अब तक 31 कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में 834 ह…

इस टिप्पणी के बाद दीपक जोशी ने भी अपने मन की टीस को निकालते हुए कहा कि हल्दी लगने का मतलब ये नहीं है कि फेरे हो चुके हैं। हालाकि, दीपक जोशी को चुनाव प्रबंध समिति के संचालक मंडल में शामिल किया गया है। लेकिन उनकी नाराजगी अब तक बरकरार है।

ये भी पढ़ें: आयुक्त कार्यालय में 12 जून को होगी अनुपयोगी सामग्री की नीलामी, सीधी…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com