सुरक्षा के पैमाने पर फेल हुई राजधानी की कई बैंक

सुरक्षा के पैमाने पर फेल हुई राजधानी की कई बैंक

सुरक्षा के पैमाने पर फेल हुई राजधानी की कई बैंक
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: November 28, 2017 2:43 pm IST

विधानसभा इलाके की मांढर स्थित एसबीआई बैंक में हुई चोरी के बाद अब पुलिस ने मंगलवार को राजधानी के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान करीब दर्जन भर बैकों में सुरक्षा की कई खामियां मिली हैं। इसमें मोवा इलाके के स्टेट बैंक में 3 शाखाओं और एक्सिस बैंक की शाखा में गार्ड नहीं मिला।

राज्य सरकार की हठधर्मिता ही शिक्षाकर्मियों की मौत का कारण – अजीत जोगी

वहीं बहुत सी बैंक की शाखाओं में 24 घंटे के लिए सुरक्षा गार्ड की बजाय महज दिन के वक्त के लिए ही गार्ड रखा गया है। ज्यादात्तर बैंकों में बिना हथियार के गार्ड मिले। अब पुलिस इन बैंकों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने 28 मानक बिंदुओं के आधार पर इन बैंकों में सेक्युरिटी ऑडिट की है।

जग्गू सिर्फ चाय बेचता है देश नहीं, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब बैंकों में सुरक्षा की जांच के लिए पुलिस द्वारा इस तरह का अभियान चलाया गया है इसके पहले भी इस तरह की चैकिंग में कई बैंकों में सुरक्षा की भारी खामियां पाई गई है लेकिन बार बार चेतावनी के बाद बैंक प्रबंधन सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है ।अब देखना ये है कि विधान सभा इलाके में स्थित स्टेट बैंक में करोड़ों की चोरी से स्टेट बैंक सहित अन्य बैंक प्रबंधन कोई सिख लेते है या नहीं ।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में