नक्सलियों ने की सड़क ठेकेदार की हत्या, मजदूरों की पिटाई, गाड़ियां कर दी आग के हवाले

नक्सलियों ने की सड़क ठेकेदार की हत्या, मजदूरों की पिटाई, गाड़ियां कर दी आग के हवाले

नक्सलियों ने की सड़क ठेकेदार की हत्या, मजदूरों की पिटाई, गाड़ियां कर दी आग के हवाले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: November 15, 2018 11:00 am IST

सुकमा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने अपना उत्पात जारी रखा है। सुकमा जिले में बनाई जा रही सड़क ठेकेदार की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है।

बताया जा रहा है कि जिले के मिसमा चिचोड़गुड़ा मार्ग पर सड़क का निर्माण चल रहा था। इस सड़क निर्माण के ठेकेदार भिलाई निवासी हरिशंकर साहू की नक्सलियों ने हत्या कर दी। साथ ही, नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी 6 गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें : भगवान राम से जुड़े दर्शनीय स्थलों की यात्रा कराएगी ‘श्रीरामायण एक्सप्रेस’ भारत के साथ श्रीलंका में भी कर सकेंगे यात्रा 

नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे मजदूरों की भी जमकर पिटाई की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को संपन्न हो चुका है जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/p3W08FlyfeI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में