कांंग्रेस के ’72 हजार’ पर ‘रोजगार’ से प्रहार’, मायावती का बड़ा ऐलान.. जानिए
कांंग्रेस के '72 हजार' पर 'रोजगार' से प्रहार', मायावती का बड़ा ऐलान.. जानिए
जांजगीर। मायावती जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर बीएसपी प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। इसके साथ ही बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर वार किया। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं भी की। मायावती ने ऐलान किया है कि अगर उनकी पार्टी सरकार में आती है तो सबसे पहले गरीबों को स्थायी रोजगार देगी न की कांग्रेस की तरह 6 हजार देगी। उन्होंने कहा कि रोजगार से विकास होता है, बसपा का इसी पर फोकस है।
बीएसपी सुप्रीमो ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी सवाए उठाए हैं। मायावती की माने तो कांग्रेस सत्ता से कोसो दूर है। वो सत्ता में नहीं आएगी। 6 हजार देने के वादे में दम नहीं है। इसके साथ जनता से अपील की है कि आपने बीजेपी और कांग्रेस को आजमा लिए, अब बसपा को आजमाएं। मायावती ने छत्तीसगढ़ के 11 प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है।
पढ़ें- पति की इस गंदी आदत से परेशान होकर पत्नी ने खटखट…
बता दें कि जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। बसपा के लिए इस सीट के बड़े मायने हैं, क्योंकि 1984 में बसपा के संस्थापक दिवंगत कांशीराम ने जांजगीर से चुनाव लड़ा था। वहीं, 2018 के विधानसभा चुनाव में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्रों में बसपा ने 2 सीटें जीती हैं।

Facebook


