सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज रात 8 बजे बैठक, शराब दुकानों और प्रवासी मजूदूरों के संबंध में होगा मंथन

सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज रात 8 बजे बैठक, शराब दुकानों और प्रवासी मजूदूरों के संबंध में होगा मंथन

सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज रात 8 बजे बैठक, शराब दुकानों और प्रवासी मजूदूरों के संबंध में होगा मंथन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: May 4, 2020 1:31 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज रात 8 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक होगी। बैठक में शराब दुकानों को खुला रखने के संबंध में मंथन होगा। वहीं दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों की वापस लाने के संबंध में भी चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें:राजधानी रायपुर में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि, छत्तीसगढ़ में अब कुल 22 एक्टिव मरीज

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में सरकार के वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी गण शामिल होंगे। बता दें कि आज ही प्रदेश में ग्रीन जोन क्षेत्र में शराब दुकानों को खोला गया है, इस दौरान दुकानों पर लोगों की लंबी लाइन देखी गई, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी लोगों ने लापरवाही की है, इस संबंध में शासन कुछ और भी एडवायजरी जारी कर सकती है।

ये भी पढ़ें: युवक को सरेआम पीटते-पीटते थाने लेकर पहुंची युवती, स…

वहीं शासन ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के मजदूर जो अन्य राज्यों में फंसे हैं यदि उनको स्पेशल ट्रेन द्वारा वापस लाया जाता है तो उनका रेल किराया राज्य सरकार वहन करेगी।

ये भी पढ़ें: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर, कोरोना संक…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com