कोरोना मुद्दे पर CM निवास में आज शाम बैठक, बड़े निर्णय ले सकती है सरकार, बैठक में वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी रहेंगे मौजूद

कोरोना मुद्दे पर CM निवास में आज शाम बैठक, बड़े निर्णय ले सकती है सरकार, बैठक में वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी रहेंगे मौजूद

कोरोना मुद्दे पर CM निवास में आज शाम बैठक, बड़े निर्णय ले सकती है सरकार, बैठक में वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी रहेंगे मौजूद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: March 28, 2021 9:31 am IST

रायपुर 28 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना पर आज बड़ा फैसला लिया जा सकता है। CM भूपेश बघेल आज कोरोना को लेकर बड़ी बैठक लेने जा रहे हैं। कोरोना में नाईट कर्फ्यू या फिर आंशिक लॉकडाउन का भी निर्णय लिया जा सकता है। शाम 7 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल CM हाउस में ये बैठक लेंगे। बैठक में सभी मंत्री के साथ आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ में कोरोना की बढ़ी रफ्तार पर राज्य सरकार बहुत चिंतित है। कल खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के बिगड़े हालात पर चिंता जतायी थी।

ये भी पढें: एक इनामी समेत तीन नक्सलियों ने किया समर्पण, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल

बता दें कि छत्तीसगढ़ अब कोरोना मरीज के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। हालांकि मौत के मामले में छत्तीसगढ़ में देश में तीसरे स्थान पर हैं। प्रदेश में कल 3150 से ज्यादा कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले थे। दुर्ग में तो कोरोना से हालात बेकाबू हो चले हैं। कल कोरोना मरीज दुर्ग में सर्वाधिक 1128 नये कोरोना मरीज मिले थे, जबकि रायपुर में आज 796 नये केस आये थे। वहीं राजनांदगांव में 222, बेमेतरा में 124, बिलासपुर में 137 कोरोना के नये मरीज मिले हैं। महासमुंद में 92, बलौदाबाजार में 53, बालोद में 77, कोरबा में 52, सरगुजा में 83, सरूजपुर में 54, कोरिया में 49, जशपुर में 51, धमतरी में 34 नये मरीज मिले है।

ये भी पढें: मकान मालिक की बेटी के बेड पर सो गया चोरी करने घुसा …

स्वास्थ्य विभाग का आकलन है कि प्रदेश में होली के बाद हालात और बिगड़ सकते हैं। प्रदेश में अभी से ही अस्पताल के बेड फुल हो गये हैं। एम्स और मेकाहारा के सभी वेंटिलेटर बेड फुल हो गये हैं, तो वहीं ICU वार्ड में भी जगह नहीं बची है। कोरोना के चिंताजनक बन रहे हालात के बीच मुख्यमंत्री आज कोरोना को लेकर कुछ कड़े निर्णय ले सकते हैं।

ये भी पढें: केंद्र को प्रस्ताव नहीं भेजती छत्तीसगढ़ सरकार : सां…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com