सीएम कमलनाथ की सांसद नकुलनाथ के साथ बैठक, छिंदवाड़ा में कम अंतर से जीत की हुई समीक्षा, सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा नकारा अधिकारियों की लिस्ट बनाकर दें

सीएम कमलनाथ की सांसद नकुलनाथ के साथ बैठक, छिंदवाड़ा में कम अंतर से जीत की हुई समीक्षा, सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा नकारा अधिकारियों की लिस्ट बनाकर दें

सीएम कमलनाथ की सांसद नकुलनाथ के साथ बैठक, छिंदवाड़ा में कम अंतर से जीत की हुई समीक्षा, सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा नकारा अधिकारियों की लिस्ट बनाकर दें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: July 3, 2019 10:06 am IST

भोपाल। सीएम हाउस में चल रही बैठक खत्म हो गयी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ और छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ और विधायकों के साथ यह बैठक चल रही थी। इस बैठक में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट में नकुलनाथ के कम अंतर से जीतने की समीक्षा की गई है। साथ ही बैठक में किसानों की कर्ज़ माफी पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें — प्रदेश में 11 लाख सक्रिय सदस्य बनाएगी भाजपा, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, कहा गरीबों का चना कांग्रेस के लिए चखना बन गया

इसके साथ ही सीएम के साथ इस बैठक में छिंदवाड़ा के विकास कार्यों की रफ्तार की भी समीक्षा हुई। बैठक में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट की समीक्षा के बाद सीएम कमलनाथ ने निर्देश दिए हैं कि सांसद नकुलनाथ महीने में 2 दिन छिंदवाड़ा में रहेंगे।

ये भी पढ़ेंएक्ट्रेस ने बताया कैसे आदित्य पंचोली लगातार करते रहे रेप और ब्लैकमेलिंग, सामने आया ढाई पेज का स्टेटमेंट

मुख्यमंत्री ने जिला स्तर पर लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे अधिकारियों की लिस्ट बनाकर मेरे पास लाये जो काम नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में लोकसभा में कांग्रेस को सिर्फ एक लोकसभा सीट छिदवाड़ा में काफी जद्दोजहद के बाद कम अंतर से जीत मिली है। जहां के सांसद नकुलनाथ सीएम कमलनाथ के पुत्र भी हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com