मध्यप्रदेश में होंगे मध्यावधि चुनाव? कांग्रेस के सभी विधायक देंगे सामूहिक इस्तीफा! बीजेपी के सरकार बनाने के मंसूबों पर ग्रहण

मध्यप्रदेश में होंगे मध्यावधि चुनाव? कांग्रेस के सभी विधायक देंगे सामूहिक इस्तीफा! बीजेपी के सरकार बनाने के मंसूबों पर ग्रहण

मध्यप्रदेश में होंगे मध्यावधि चुनाव? कांग्रेस के सभी विधायक देंगे सामूहिक इस्तीफा! बीजेपी के सरकार बनाने के मंसूबों पर ग्रहण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: March 10, 2020 11:50 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच बड़ी खबर यह है कि कांग्रेस के सभी विधायक इस्तीफा देगें। यदि ऐसा होता है तो प्रदेश में मध्यावधि चुनाव के हालात पैदा हो जाएंगे। माना जा रहा है​ कि सभी विधायकों से इस्तीफा दिलवा कर सीएम कमलनाथ बीजेपी की सरकार बनाने के मंसूबों पर पानी फेर देंगे।

ये भी पढ़ें: यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, ‘सिंधिया को गद्दार बताने वाले नेताओं को दी नसीहत, कहा पहले पढ़े सिंध…

मध्यप्रदेश में बदलते समीकरण के बीच पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि सिंधिया अपने समर्थकों को अलग करके बीजेपी का समर्थन करेंगे, लेकिन ऐसा होता नही दिख रहा है क्योंकि सिंधिया के सभी समर्थक विधायकों और मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें: सिंधिया के बेटे महाआर्यमन ने ट्वीट कर कही ये बड़ी बात, कहा- हम नहीं…

सिंधिया समर्थकों के इस्तीफे के बाद यह भी अनुमान लगाया जा रहा था कि राज्यपाल के आने के बाद बहुमत सिद्ध करने की मांग भी बीजेपी कर सकती है, ऐसे में बीजेपी के​ लिए फ्लोर ​टेस्ट में कांग्रेस को हराकर स्वयं सरकार बनाने का दावा और फिर बहुमत सिद्ध करके सरकार बना सकती है।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में एसपी-बीसपी विधायकों ने की शिवराज से मुलाकात, अब बीजे…

लेकिन अब ऐसा होता नही दिख रहा है, क्योंकि कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है, शाम 5 बजे की बैठक के बाद कांग्रेस के शेष विधायक सामूहिक इस्तीफा भी सौंप सकते हैं। जिसके बाद प्रदेश में मध्यावधि चुनाव करवाना मजबूरी हो जाएगी। क्योंकि आधे से अधिक विधायकों के इस्तीफे के बाद ऐसी निर्मित हो सकती है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com