प्रभारी मंत्री ने जिले को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में भी हुए शामिल

प्रभारी मंत्री ने जिले को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में भी हुए शामिल

प्रभारी मंत्री ने जिले को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में भी हुए शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: November 17, 2019 2:46 pm IST

बालोद। जिले के प्रभारी व राज्य के खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत रविवार को एक दिवसीय प्रवास के दौरान बालोद पहुॅचे। उनके आगमन पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने जिला मुख्यालय बालोद मे पाॅच करोड़ पचास लाख रूपयों से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण भूमिपूजन कर नागरिकों को अपनी शुभकामनाये दी।

यह भी पढ़ें —संसद का शीतकालीन सत्र : नागरिकता (संशोधन) विधेयक पेश करने की ये है मंशा, मोदी सरकार करना चाहती है बड़ा बदलाव

मंत्री ने जिन कार्यो का लोकार्पण किया उसमें प्रमुख रूप से गाॅधी भवन पुनर्निर्माण, पुष्पवाटिका निर्माण, काॅली हाउस, महिला शौचालय निर्माण व नेकी की दीवाल निर्माण शामिल हैं। लोकार्पण व भूमिपूजन के बाद मंत्री ने जिला काॅग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैॅठक लिया। जिसमें राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया सहित बड़ी संख्या में काॅग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें — भीड़ हिंसा में मारा गया युवक 3 महीने बाद जिंदा लौटा…

समूचे आयोजन मे संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा, गुंण्डरदेही क्षेत्र के विधायक कुॅवर सिंह निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा सहित गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुये।

यह भी पढ़ें — पाकिस्तान के नेता ने मोदी से की शरण देने की मांग, क…

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/gTlRRNhLiSA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com