कोचिंग गई नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी फरार

कोचिंग गई नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी फरार

कोचिंग गई नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी फरार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: June 25, 2018 6:19 am IST

विदिशा।मध्यप्रदेश के  गंज बासौदा मे एक 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची खुद अपने  परिजनों के साथ आकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ में नहीं आया है। 

ये भी पढ़े –कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

ज्ञात हो की जिले मे महिला अपराध का पैमाना दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।कल विदिशा के सुआखेड़ी गांव मे भी ऐसी ही घटना देखने आई थी जिसमें एक बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी की अस्मत लूट ली थी और बाद में  ग्लानि बस उसने सल्फास की गोलियां खा ली थी और उसकी गंभीरहालत को देखते हुए भोपाल रैफर किया गया था. आज फिर एक नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

ये भी पढ़े –रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर शिवराज ने खोला सौगातों का पिटारा

 

 पुलिस के मुताबिक बच्ची कोचिंग पढ़ने गई थी और उस दौरान आरोपी संतोष रघुवंशी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद वहां से फरार हो गया जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में