Premanand Maharaj Disciple Death News: प्रेमानंद महाराज के इस करीबी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, इलाके में फैली सनसनी, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा मामला
Premanand Maharaj Disciple Death News: प्रेमानंद महराज के शिष्य दीपक कुमार उर्फ़ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।
Premanand Maharaj Disciple Death News/Image Credit: X Handle
- प्रेमानंद महराज के शिष्य दीपक कुमार की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।
- दीपक कुमार को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सर्वोदय अस्पताल लाया गया था।
- इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
Premanand Maharaj Disciple Death News: मथुरा: वृंदावन के आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, प्रेमानंद महराज के शिष्य दीपक कुमार उर्फ़ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। दीपक कुमार को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सर्वोदय अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। दीपक कुमार की मौत की खबर मिलते ही वृंदावन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि, संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम के पीछे एक सोसाइटी है।दीपक कुमार आश्रम की सोसाइटी के एक फ्लैट में पिछले डेढ़ साल से रह रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि दीपक ने सोसाइटी की चौथी मंजिल से कूद कर सुसाइड किया है। (Premanand Maharaj Disciple Death News) फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों की जांच की जा रही है। दीपक कुमार ने संत प्रेमानंद महाराज से फरवरी 2025 में दीक्षा ली थी। परिजनों को सूचना दी गई है।
चौथे फ्लोर से लगाई थी छलांग
Premanand Maharaj Disciple Death News: सदर सीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया, सूचना मिली थी कि आश्रम से जुड़े एक साधु को गंभीर अवस्था में सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला की दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण, जो जबलपुर के रहने वाले थे। केली कुंज से संबंधित गुरु कृपा कुंज आश्रम में रहते थे। शुक्रवार सुबह फोर्थ फ्लोर की छत से कूद कर सुसाइड करने की कोशिश की थी। तत्काल फोरेंसिक और थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए. मामले की जांच वृंदावन पुलिस कर रही है।
फॉरेंसिक टीम ने भी की जांच
घटना के बाद वृंदावन पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों और संबंधित परिस्थितियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। (Premanand Maharaj Disciple Death News) पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों को ध्यान में रखा जाएगा। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Couple Commits Suicide News: इस हाल में मिले लापता नाबालिग प्रेमी और प्रेमिका, देखकर हर कोई हुआ हैरान, इलाके में फैली सनसनी
- All School Close in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में छुट्टी का आदेश.. बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी, CM साय ने किया ऐलान
- All School Closed in Ranchi: राजधानी के स्कूलों में कल शनिवार को रहेगी छुट्टी.. देर शाम जारी हुआ कलेक्टर दफ्तर का आदेश, आप भी पढ़ें

Facebook


