मोदी ने जापान के सहयोग से बने अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र ‘रुद्राक्ष’ का किया उदघाटन

Ads

मोदी ने जापान के सहयोग से बने अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र ‘रुद्राक्ष’ का किया उदघाटन

  •  
  • Publish Date - July 15, 2021 / 08:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

वाराणसी, 15 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के सहयोग से बने अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र ‘रुद्राक्ष’ का बृहस्पतिवार को उदघाटन किया ।

मोदी के साथ इस दौरान जापान के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। ‘रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर’ परिसर में प्रधानमंत्री ने रुद्राक्ष का एक पौधा भी लगाया। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इस अवसर पर ‘रुद्राक्ष’ पर बनी एक वीडियो फिल्म भी दिखायी गयी ।

भाषा जफर निहारिका

निहारिका