भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल मंगलवार को होने वाले फोटो सेशन का बहिष्कार करेगा। नेता प्रतिपक्ष अज्य सिंह ने कहा है कि सत्र प्रारंभ होने के दूसरे ही दिन सभी विधायकों का फोटो सेशन करवाना सत्र को जल्दी खत्म करवाने की सरकारी कोशिश है। उन्होंने मांग की कि फोटो सेशन सत्र के आखिरी दिन करवाया जाए।
बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन आज हंगामें की भेंट चढ़ गया। पहले दिन की कार्यवाही हंगामे के चलते पहले ही दिन महज तीन घंटे चली। इसके बाद सदन मंगलवार तक स्थगित कर दिया गया। इससे पहले विधानसभा में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा अब इस प्रस्ताव का परीक्षण कर निर्णय लेंगे।
यह भी पढ़ें : संकेत ठाकुर समेत 12 आप नेताओं को मिली जमानत, 11 दिन रहे जेल में
हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही को स्थगित करने से पहले सदन में 11 हजार करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया गया। इस बजट में गांवों के विकास के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि, उद्यानिकी, श्रमिक योजना, शौचालय निर्माण और निगरीय निकायों के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। सप्लीमेंट्री बजट पर मंगलवार को सदन में चर्चा होगी।
वेब डेस्क, IBC24