मुरैना : बदमाश दिनदहाड़े बरसा रहे गोलियां, पुलिस बनी मूकदर्शक

मुरैना : बदमाश दिनदहाड़े बरसा रहे गोलियां, पुलिस बनी मूकदर्शक

मुरैना : बदमाश दिनदहाड़े बरसा रहे गोलियां, पुलिस बनी मूकदर्शक
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: June 20, 2017 3:12 pm IST

 

मुरैना में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े गोलियां बरसाने से भी नहीं चूकते…ऐसा ही वाकया कोतवाली थाना इलाके के माधौपुरा पुलिस पर हुआ जहां मैरिज गार्डन मालिक गुलाबचंद्र के घर पर कुछ लोगों ने फायरिंग करते हुए धावा बोल दिया…हमलावरों ने इस दौरान करीब 12 फायर किए साथ ही पथराव भी किया…गोलीबारी में तो कोई घायल नहीं हुआ लेकिन पत्थर लगने से एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

बदमाशों की ये पूरी तस्वीर किसी ने मोबाइल कैमरे पर रिकॉर्ड कर ली…आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे बदमाश सरेआम बगैर किसी डर के फायरिंग कर रहे हैं…पूरा विवाद पारिवारिक जमीन पर बने दो मैरिज गार्डन पर कब्जे को लेकर हुआ है…गुलाबचंद्र और उनके भाई कालीचरण के पास दल्ली और गोकुल गार्डन हैं…जिन पर कब्जे को लेकर बदमाशों ने फायरिंग की…उधर, पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।


लेखक के बारे में