एक साल की बेटी ने मांगा दूध तो मां ने गुस्से में काट दिया गला
एक साल की बेटी ने मांगा दूध तो मां ने गुस्से में काट दिया गला
धार, मध्य प्रदेश। कई बार ऐसी ख़बरें हमारे सामने आती हैं, जिन्हें देखने के बाद लगता है कि न जाने समाज किस दिशा में जा रही है। मां ममता की प्रतीक होती है, औलाद में मां की जान बसती है, बच्चे को चोट लगती है तो दर्द मां के कलेजे में होता है लेकिन एक सच ये भी है कि कई बार ऐसी घटनाएं भी होती हैं, जो मां और ममता की परिभाषा ही बदल देती है। हम जो ख़बर आपको बताने जा रहे हैं, उसे पढ़ने के बाद आप भी ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या मां ऐसी भी होती है?
ये भी पढ़ें- मृत्युभोज के पंडाल में दौड़ा मौत का करंट, दो लोगों की मौत 16 झुलसे
खबर धार ज़िले के कुक्शी गांव की है। एक साल की बच्ची को भूख लगी थी और वो अपनी मां से दूध मांग रही थी। बताया जाता है कि मां ने उसे चुप रहने को कहा, लेकिन छोटी सी बच्ची भूख के कारण चुप नहीं रह सकी और बार-बार दूध के लिए रोती जा रही थी। इसी बात पर न जाने मां को क्यों इतना गुस्सा आ गया कि वो अपना होशो-हवास खो बैठी और चाकू उठाकर अपनी ही बेटी का गला रेंत डाला। मासूम बच्ची की जान मौके पर ही चली गई और इसके बाद वो हमेशा-हमेशा के लिए शांत हो गई।
Madhya Pradesh: Mother allegedly slit throat of her one-year-old daughter after she repeatedly demanded milk, in a village in Dhar district’s Kukshi; Body sent for postmortem, mother arrested, case registered (7.2.18) pic.twitter.com/kCT33QCV3s
— ANI (@ANI) February 9, 2018
दिल दहला देने वाली ये वारदात गुरुवार की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका था, लेकिन बच्ची का शव आंखों से देखने के बावजूद गांववालों को यकीन नहीं हो रहा कि क्या कोई मां दूध मांगने पर अपनी एक साल की बच्ची की इस निर्ममता के साथ हत्या कर सकती है?
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


