बेटी से रेप और मर्डर के आरोपी को मां ने पुलिस हिरासत में धुना, देखें वीडियो

बेटी से रेप और मर्डर के आरोपी को मां ने पुलिस हिरासत में धुना, देखें वीडियो

बेटी से रेप और मर्डर के आरोपी को मां ने पुलिस हिरासत में धुना, देखें वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: March 22, 2018 10:47 am IST

इंदौर। इससे पहले कि आप इस वीडियो को देखें, आपको बता दें कि जिस शख्स को इसमें आप पिटाई खाते हुए देखेंगे, उसपर 17 साल की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और इसके बाद हत्या का संगीन आरोप है। पुलिस ने इसी सोमवार को रेप और मर्डर के इस केस को सुलझाने का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनमें से एक पीड़िता की मुंहबोली बहन है और एक ये आरोपी है, जिसे आप वीडियो में देखेंगे। दरिंदगी की शिकार उसी लड़की की मां के सामने जब नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पुलिस हिरासत में ये आरोपी दिख गया तो फिर गुस्सा फूट पड़ा। देखिए ये वीडियो 

 

 

आरोपी के एक हाथ में हथकड़ी लगी थी, दो पुलिसकर्मी उसके पास खड़े थे, लेकिन हर कोई उस मां का दर्द महसूस कर रहा था, जिसने अपनी जवान बेटी को खो दिया था। शायद यही कारण है कि पुलिस हिरासत में होने के बावजूद किसी ने भी आरोपी को बचाने की कोशिश तक नहीं की। एक बार तो आरोपी थप्पड़ों की बौछार से खुद को बचाने के लिए पुलिस के पास भी जाता हुआ वीडियो में दिख रहा है, लेकिन पुलिसकर्मी ने उसे वापस धक्का दे दिया। हालांकि पुलिस हिरासत में आरोपी को इस तरह पीटना कानून अपने हाथ में लेने के जैसा है, लेकिन एक सच ये भी है कि जिस मां ने अपनी बेकसूर बेटी को खोया हो, उसके गुस्से को नाजायज भी नहीं ठहराया जा सकता। 

ये भी पढ़ें- महिला बाक्सर से बलात्कार करने वाला आरोपी जवान गिरफ्तार

मध्य प्रदेश महिलाओं के साथ अपराध के मामले में देश में पहले नंबर पर है और नया कानून बनाने के बावजूद इस तरह के मामलों में कोई कमी नहीं आ पा रही है। शिवराज सिंह चौहान सरकार राज्य में इस तरह की बढ़ती आपराधिक वारदात को लेकर लगातार विपक्ष के निशाने पर भी हैं। 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में