ट्रक से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत, अन्य घायल

ट्रक से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत, अन्य घायल

ट्रक से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत, अन्य घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: June 11, 2021 5:26 am IST

अमेठी (उप्र),11 जून (भाषा) जिले के कोतवाली क्षेत्र अमेठी के देवीपाटन के पास खड़े ट्रक से एक मोटरसाइकिल के टकरा जाने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

अमेठी प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लगभग 11:30 बजे रायबरेली के विकास नगर से दो लोग मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे जब अमेठी कोतवाली क्षेत्र के देवीपाटन के पास सीमेंट से लदे खड़े ट्रक में टकरा गए।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक राजू (27) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे संयुक्त जिला चिकित्सालय, गौरीगंज में भर्ती कराया गया है।

श्याम सुंदर ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर

नेहा

नेहा


लेखक के बारे में