इंदौर। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कई समाज ने अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए टिकट की मांग की थी। कई समाज के लोग कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओ से भी मिले, लेकिन मुलाकातें विफल रही। सिंधी समाज के बाद अब अग्रवाल समाज भी मुखर होकर सामने आया है।
प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की मुश्किल अब बढ़ सकती है क्यूंकि अग्रवाल समाज ने अब एक नया नारा दिया है कि कांग्रेस-भाजपा के द्वारा टिकट नहीं देने वालों को न ही समाज वोट देगा और न ही नोट में मदद करेगा। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल इंदौर पहुंचे और प्रदेश की पार्टियों के नाम एक नारा दिया।
टिकट ना मिलने से नाराज़ अग्रवाल समाज ने फैसला किया है कि जिन-जिन विधानसभाओं से जिस- जिस पार्टी ने अग्रवाल उम्मीदवारों की टिकिट काटी है। वहां समाज के लोग उस पार्टी को वोट ना दें दरअसल अग्रवाल समाज के मुताबिक देश को आजाद दिलाने में अग्रवाल और मारवाड़ी समाज की अहम भूमिका रही है और देश में कहीं भी अगर बाढ़ आ जाए, सूखा पड़ जाए या भूचाल आ जाए या किसी भी प्रकार का संकट आ जाए तो अग्रवाल समाज प्रथम पंक्ति में आकर मदद करता है। विकास की बात हो, धर्मशाला, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज का निर्माण करना हो तो अग्रवाल समाज अपना योगदान सबसे अधिक देता है और समाज के किसी भी उम्मीदवार को टिकट ना देने से समाज को बहुत दुःख हुआ है।समाज की इस नाराज़गी को चुनाव में वोटो के नुकसान के रूप में भुगतना होगा।
यह भी पढ़ें : आरएसएस पर बैन पर मचे बवाल के बीच आई संघ की प्रतिक्रिया, कहा- कांग्रेस ने की राजनीतिक गलती
उन्होंने अग्रवाल समाज के लोगों से अपील की है कि जहां अग्रवाल उम्मीदवार की टिकट कटी है। वहां उस पार्टी को ना जिताएं और ना ही वोट दें। हालांकि समाज के इस फैसले से सबसे ज़्यादा नुकसान भाजपा का होगा क्योंकि कांग्रेस ने कई अग्रवाल उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।