मोदी के जाते ही बीजेपी विधायक कांग्रेस में शामिल, टिकट कटने से थीं नाराज
मोदी के जाते ही बीजेपी विधायक कांग्रेस में शामिल, टिकट कटने से थीं नाराज
शहडोल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहडोल में सभा लेने के बाद लौटते ही जयसिंह नगर से बीजेपी विधायक और बीजेपी अजजा प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमिला सिंह कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने कांग्रेस भवन में अजय सिंह राहुल के समक्ष पार्टी की की सदस्यता ली। वे जयसिहनगर से उनकी टिकट कट जाने के बाद से नाराज थी।
शहडोल की राजनीति में एक नया अध्याय प्रारंभ हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी की सीटिंग एमएलए प्रमिला सिंह अब भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का दामन थाम चुकी है। ठीक चुनाव से पहले प्रमिला सिंह के कांग्रेस का दामन थामने से बीजेपी को चुनाव में बड़ा नुकसान हो सकता है। जिस तरह उन्होंने जयसिंहनगर विधायक रहते हुए उन्होंने जनता के लिए विकास के काम किए उन्हें देखते हुए वे भाजपा का अच्छा खासा नुकसान कर सकती हैं।
भाजपा में यह काम आसान उस समय प्रारंभ हो गया था जब जयसिंह नगर विधानसभा से जैतपुर से विधायक जय सिंह मरावी को प्रत्याशी बनाया गया था। उसी समय से प्रमिला सिंह ने उन्हें बाहरी प्रत्याशी बताते हुए भाजपा संगठन पर सवाल खड़े कर दिए थे और अपने लोगों के साथ भाजपा कार्यालय और वरिष्ठ संगठनों के पदाधिकारियों से इस बात को पूछा था।
यह भी पढ़ें : धड़कनें बढ़ा देने वाला सिनेमाई चित्रण है फिल्म ‘पीहू’, देखिए रिव्यू
कांग्रेस की बात करें तो उसके लिए शहडोल में अच्छे दिन चल रहे हैं क्योंकि प्रमिला सिंह के कांग्रेस के दामन थामने से वह एक मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। अब बीजेपी के लिए अपने कार्यकर्ताओं को समेटने में बहुत समय लगेगा और यह कहीं गले की फांस ना बन जाए क्योंकि प्रमिला सिंह का जयसिंहनगर विधानसभा इलाके के ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा प्रतिनिधित्व करती रही है। इसलिए आगामी चुनाव से पहले बीजेपी को एक बड़ा झटका पहले लगा है। अब उसकी भरपाई किस प्रकार होती है यह तो बाद में देखा जाएगा लेकिन फिलहाल भाजपा कुछ कहने से बच रही है।

Facebook


