चुनाव प्रचार के लिए लोकगीतों का सहारा, बुंदेलखंडी गायन के जरिए वोट की अपील
चुनाव प्रचार के लिए लोकगीतों का सहारा, बुंदेलखंडी गायन के जरिए वोट की अपील
छतरपुर। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्टिया और उनके प्रत्याशी मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए लोक कला का सहारा ले रही है। छतरपुर जिले में भाजपा अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए बुंदेलखंडी गीतों के जरिए मतदाताओं को लुभा रही हैं।
पढ़ें-ईवीएम में गड़बड़ी के डर से दिनरात पहरेदारी में लगे कांग्रेसी कार्यकर्ता
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/sauuTO1ZU5w” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>
छतरपुर विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी अर्चना गुड्डू सिंह के पक्ष में महिलाओं की टोली गांव गांव जाकर बुंदेलखंडी प्रचलित गायन गारी और लोकगीत गाकर जनता से भाजपा के लिए वोट मांग रही है। मतदाता भी अपनी भाषा के प्रचलित गीतों को सुनकर खुश हो रहे हैं। वहीं बड़ामलहरा सीट पर भी भाजपा की प्रत्याशी ललिता यादव के प्रचार को महिलाओं की यह टोली गांव गांव और गली गली में धूम मचाये हुए है।
पढ़ें-पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में मारे गए आठ माओवादी, दो जवान शहीद
आपको बतादें मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होने होने आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन लिहाजा सियासी पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी और कार्यकर्ता मतदाताओं को रिझाने हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Facebook


