मध्यप्रदेश के कई पोलिंग बूथों में ईवीएम खराबी की शिकायत, बदली जा रही है मशीनें
मध्यप्रदेश के कई पोलिंग बूथों में ईवीएम खराबी की शिकायत, बदली जा रही है मशीनें
भोपाल। मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर महाभारत यानी मतदान शुरू हो चुका हैं। बालाघाट की तीन नक्सल प्रभावित सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। मतदान शुरू होने के थोड़ी देर कुछ केंद्रों में ईवीएम खराबी की शिकायत सामने आई है। बालाघाट के नक्सल प्रभावित डाबरी इलाके के बूथ नंबर 162 में ईवीएम में गड़बड़ी होने के कारण मतदान अबतक शुरू नहीं हो पाया है। भोपाल शहर के वीआईपी मतदान केंद्र का ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित है। पोलिंग बूथ में सुबह से लोगों की भीड़ जुटने लगी है।
पढ़ें-चुनाव का महाकवरेज, IBC24 पर पल-पल की खबरें, मध्यप्रदेश-मिजोरम में व.
भोपाल विधानसभा के कन्या शाला रशीदिया स्कूल में मशीन खराब होने के कारण अब तक वोटिंग शुरू नहीं हुई है। रशीदिया स्कूल स्थित पोलिंग बूथ 130 और 131 पर मशीन खराब होने के कारण मतदान शुरू नहीं हो सका है। बूथ में लंबी लाइनें लगने से लोग बिना वोट डाले वापस लौट रहे हैं। भोपाल के सेंट मैरी स्कूल में वोटिंग मशीन खराब होने से लोगों में भारी गुस्सा है। कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा धरने पर बैठ गए हैं। यहां बूथ नंबर 212, 215, 216 की मशीनें खराब हैं। पीसी शर्मा के मुताबिक वो निर्वाचन अधिकारी से इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। एक घंटा बीत जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
बात करें उज्जैन की तो यहां मतदान केंद्र 215 पर में भी मशीन खराबी की शिकायत के बाद नई मशीन मंगाई गई लेकिन इसके बाद भी अब तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है। तराना में मतदान केंद्र 160 में भी मतदान शुरू होने से पहले ही ईवीएम मशीन खराब हो गई। उज्जैन दक्षिण विधानसभा के मतदान केंद्र 68 में भी खराबी सामने आई है, घंटे भर बाद भी मतदान शुरू नहीं हो पाई है।
खजुराहो के मतदान केंद्र 148 में बैलेट यूनिट में खराबी के कारण सुबह 8:25 बजे तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई थी। ग्वालियर में भी मतदान के दौरान 4 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मशीनों में खराबी के चलते मतदान देरी से शुरू हुआ। मशीन ठीक होने के बाद मतदान शुरू हुआ।
पढ़ें- निर्वाचन आयोग के नियमों को ताक में रख पोलिंग अधिकारी ईवीएम मशीन और
डबरा के मतदान क्रमांक 187 जनपद भवन पर लोगों ने मतदान में देरी को लेकर जमकर हंगामा किया। वोटिंग के लिए लोग सुबह 7 बजे से कतार पर लगे थे। मतदान शुरू नहीं होने से लोगों ने अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
बैतूल के विधानसभा क्षेत्र 131 बूथ 74 की ईवीएम में खराबी के कारण वोटिंग शुरू नहीं हो पाई।देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के 203 मतदान केंद्र और क्रमांक 69 में ईवीएम मशीन खराब होने के चलते अभी तक नहीं शुरू हो पाया
हटा के आज़ाद वार्ड केंद्र क्रमांक 85 भाग 2 में मशीन में तकनीकि खराबी के कारण वोटिंग शुरू नहीं हुआ है। जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है, बिना वोट डाले लोग वापस लौट रहे हैं।
पढ़ें- बालाघाट की तीन सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू, 227 सीटों पर 8 ब.
बुरहानपुर की नेपानगर विधानसभा के बूथ नंबर 91 में मॉक पोलिंग के दौरान वीवीपैट मशीन खराब हो गई है। यहां नई मशीन लगाने की कवायद जारी है। बात आगर विधानसभा की करें तो यहां बूथ नंबर 140 में टिल्लर कॉलोनी की वीवीपैट मशीन में भी खराबी सामने आई है। यहां दूसरी मशीन लगाई जा रही है।
पढ़ें- चुनाव ड्यूटी पर आए 12 जवानों की तबियत खराब, कई जगहों पर पकड़ाई अवैध ..
मध्यप्रदेश में मुख्य भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। दोनों ही सियासी पार्टियां सरकार बनाने की पुरजोर कोशिश में हैं। आज मतदान प्रतिशत से मध्यप्रदेश की आवाम प्रत्याशियों की किस्तम का फैसला तय करेगी। सियासी पार्टियों के दिग्गज लोगों से ज्यादा से ज्यादा से मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

Facebook


