56 शतायु मतदाताओं ने संभाली कमान,मतदाताओं से कर रहे वोट डालने की अपील

Ads

56 शतायु मतदाताओं ने संभाली कमान,मतदाताओं से कर रहे वोट डालने की अपील

  •  
  • Publish Date - November 21, 2018 / 05:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

आगरा। छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में आगर मालवा जिले के लगभग 56 ऐसे मतदाता हैं जिनकी उम्र सौ वर्ष से भी अधिक हो चुकी हैा अब तक हुए लगभग सभी चुनावो में अपने मतदान का प्रयोग करने वाले यह मतदाता इस बार भी अपने मत का प्रयोग करेंगे। प्रशासन द्वारा भी ऐसे मतदाताओ की सुची तैयार कर उनके लिए अलग से तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें –रेलवे ट्रैक पर गिरी मासूम के उपर से निकल गई ट्रेन, बच्ची को खरोंच तक नहीं आई.. देखें वीडियो
ज्ञात हो कि आगर मालवा जिले में नगरीय क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रो में शतायु मतदाताओ की संख्‍या अधिक है, सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 44 तथा आगर विधानसभा क्षेत्र के कुल 12 मतदाता सौ वर्ष से अधिक उम्र पार कर चुके हैा इन शतायु मतदाताओ में पुरूषो की अपेक्षा महिलाओ की संख्‍या अधिक है। कमजोर होती याददाश्‍त और सुनने की शक्ति क्षीण होने के बावजुद जिले के ग्राम निपानिया के 109 वर्षीय बुजुर्ग नारूसिंह का जज्‍बा बरकरार हैा अपने जीवन के लगभग हर चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर चुके नारूसिंह‍ इस बार भी अपने वोट का उपयोग करने के लिए तैयार है । अपने जीवन के एक सौ नौ वर्ष पुर्ण कर चुके बुजुर्ग नारूसिंहजी अपने जीवन में परिवार की आठ पीढ़िया देख चुके हैं। वर्तमान में उनके परिवार की छः पीढ़िया मौजुद है। अधिक उम्र के बावजुद बुजुर्ग नारूसिंह लोकतंत्र का महत्‍व का बताते हुए मतदान अवश्‍य करने का आव्‍हान करते यह बुजुर्ग युवाओ के लिए प्रेरणास्‍त्रोत है।
वैसे ही ग्राम आकली में अपने खेत पर एक छोटी सी टापरी में अपनी पत्‍नी के साथ रहने वाले 103 वर्षीय बुजुर्ग रामाजी और उनकी पत्‍नी भी एक बार फिर मतदान करने के लिए उत्‍साहित है, अपने जीवन में शतक पुर्ण कर चुके बुजुर्ग दंपत्‍ती बताते है कि वह हर बार मतदान अवश्‍य करते है जिससे एक अच्‍छी सरकार मिल सके जिससे क्षेत्र में विकास हो सके।

ये भी पढ़ें –दूसरे दौर की 72 सीटों पर मतदान थमा, 71.93 फीसदी वोटिंग

यहां ये बताना जरुरी है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में इन शतायु मतदाताओ के मतदान कराने के लिए प्रशासन भी अहम भुमिका निभा रहा हैा मतदान केन्‍द्रो पर शतायु मतदाताओ को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इस बात का भी विशेष ध्‍यान रखा जा रहा हैा शतायु मतदाताओ सहित 80 वर्ष से अधिक वर्ष के मतदाताओ को कतार में लगने की जरूरत नहीं पडेगी। दिव्‍यांग के साथ ही 80 साल से अधिक के इन मतदाताओ को बुथ तक ले जाकर मतदान कराने की जिम्‍मेदारी प्रशासन द्वारा तैनात किए वालेंटियर्स की होगी ।