Forest Officials Attacked | Photo Credit: IBC24
श्योपुर: Forest Officials Attacked मध्यप्रदेश के श्योपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वन विभाग की टीम पर हमला हो गया है। (Sheopur Forest Department) बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची हुई थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने घेर लिया और लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया।
Forest Officials Attacked मिली जानकारी के अनुसार, मामला अगरा रेंज के ग्राम खड़ेरा का है। जहां पिछले साल कब्जामुक्त कराई गई वनभूमि पर दोबारा अतिक्रमण कर बुआई की तैयारी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। इतना ही नहीं गाड़ियों को भी तोड़फोड़ की। वनकर्मियों की वर्दी फाड़ी। इस घटना में महिला वनरक्षक सहित 3 वनकर्मी घायल हो गए हैं।
हमले के दौरान शासकीय वाहन एमपी02जेडए0934 और बोलेरो एमपी06जेडएन4879 पर पत्थर और लाठियां बरसाने का आरोप है। इससे दोनों वाहनों के शीशे टूट गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद वनकर्मियों ने इसकी शिकायत थाने में दे दी है और अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।