कांग्रेस प्रत्याशी का टोल कर्मियों पर दबंगई का वीडियो हुआ वायरल,भाजपा ने साधा निशाना

कांग्रेस प्रत्याशी का टोल कर्मियों पर दबंगई का वीडियो हुआ वायरल,भाजपा ने साधा निशाना

कांग्रेस प्रत्याशी का टोल कर्मियों पर दबंगई का वीडियो हुआ वायरल,भाजपा ने साधा निशाना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: November 25, 2018 5:59 am IST

दमोह।मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे प्रत्याशी की गुंडागर्दी साफ नजर आ रही है। ज्ञात हो कि चुनाव के पहले सभी पार्टी के लोग दिन रात एक करके प्रचार प्रसार कर रहे हैं। ऐसे में दमोह विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार में लगे लोगों की अभद्रता और गुंडागर्दी का वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े –सुरक्षाबल की सर्चिग के के दौरान नक्सली मुठभेड़, एक का शव बरामद

ताजा मामला दमोह के जबलपुर नाका टोल टैक्स का है जहां पर देर रात कांग्रेस के दमोह प्रत्याशी राहुल सिंह प्रचार करते हुए लौट रहे थे। तभी टोल कर्मियों के साथ वाहन निकलवाने को लेकर जमकर बहस हुई और गाली गलौच की हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने राहुल सिंह पर निशाना साधने शुरू कर दिए हैं तथा चारों तरफ चर्चाओं का विषय बन गया है कि जब प्रत्याशी होने पर ऐसी गुंडई तो आगे क्या होगा।


लेखक के बारे में