चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी ने रसोई में बटाया हाथ,वीडियो वायरल

चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी ने रसोई में बटाया हाथ,वीडियो वायरल

चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी ने रसोई में बटाया हाथ,वीडियो वायरल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: November 25, 2018 11:37 am IST

छतरपुर। मध्यप्रदेश में मतदान के सिर्फ 3 दिन रह गए हैं ऐसे में सभी प्रत्याशी अपने मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे ऐसा ही वाकिया छतरपुर में देखने को मिला जहां एक प्रत्याशी मतदाता के रसोई तक पहुंच गए।
ये भी पढ़ें –15 सदस्य हाथियों का दल लौटा महासमुंद इलाके की ओर, घायल नन्हे हाथी को भेजा गया ट्रेनिंग सेंटर

दरअसल मामला छतरपुर विधान सभा सीट का है जंहा पर भाजपा प्रत्याशी अर्चना गुड्डू सिंह अपने चुनाव प्रचार के दौरान एक घर मे महिला के साथ रोटी बनाकर काम मे हाथ बटाती नजर आई है,यहाँ पर भाजपा प्रत्याशी अर्चना गुड्डू सिंह महिला के साथ उसकी पूरी रोटी बनवाई और साथ मे अपने प्रचार की भी बात की। बताया जा रहा है कि अर्चना ने परिवार की महिला के हाथ से बेलन लिया और रोटी बनाने लगी,गैस चूल्हे पर भाजपा प्रत्याशी ने रोटी सेकी और अपनी बात रखकर प्रचार के लिए गांव में आगे बढ़ गई,अर्चना सिंह के इस तरीके को देखकर गांव के सभी मतदाता हतप्रत रह गए तो वही गांव की महिलाएं भाजपा प्रत्याशी के इस व्यवहार से खासी ख़ुश हुई।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/gK-g80d8ANI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में